पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अमृतसर कोहरे का असर, जम्मू श्रीनगर से डायवर्ट होकर अमृतसर पंहुची फ्लाइट्स

अमृतसर- कोहरे का असर, जम्मू- श्रीनगर से डायवर्ट होकर अमृतसर पंहुची फ्लाइट्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवार को दिल्ली से जम्मू और श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को खराब मौसम के कारण अमृतसर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट को जम्मू एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के चलते अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज और इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट भी घने कोहरे के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। लिहाजा, पायलट ने इसे श्रीनगर से अमृतसर की ओर डायवर्ट किया। यह तीनों फ्लाइट्स डायवर्ट होकर अमृतसर पहुंची। इसके अलावा पुअर विजिबिलिटी के चलते एयर इंडिया और तुर्कमेनिस्तान की फ्लाइट्स अपने निर्धारित तय समय से देरी से पहुंची।

खबरें और भी हैं...