श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी को समर्पित विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया
अमृतसर |श्री रामआश्रम पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जी को समर्पित एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। स्कूल के अध्यक्ष बलबीर बजाज, एसएन जोशी प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसएन जोशी ने स्वामी जी के जीवन का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सांख्यान ने कहा कि भारत का पुनर्जन्म सुनिश्चित है। हालांकि यह तभी संभव है जब युवा अपने अधिकारों के प्रति सजग कर्त्तव्य के प्रति निष्ठावान हो।