पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंवेस्टमेंट के नाम पर 56 लाख रुपए की धोखाधड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखोंरुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने राम सिंह कालोनी निवासी मनप्रीत सिंह और जगजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

पुलिस शिकायत में हर्षा छीना निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उन्हें उनके एक दोस्त सरबजीत सिंह को वायस बाक्स नाम की कंपनी में इंवेस्ट करना का झांसा दिया। इस तहत उन दोनों से करीब 56 लाख रुपए ले लिए। आरोपियों ने कहा कि थोड़े ही समय में उनका काफी फायदा होगा। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें कुछ भी रिटर्न नहीं दिया। वह जब भी अपने पैसों का बारे बात करते तो आरोपी कुछ कुछ कहकर टाल देते। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने कोई रिस्पांस नहीं दिया।

गिरफ्तारीके लिए छापेमारी

उन्होंनेअपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सतनाम सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...