पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंवर रजिंदर के पिता का हुआ अंतिम संस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसनेता कंवर रजिंदर एडवोकेट के पिता और रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ठाकुर घनश्याम सिंह का वीरवार को दुर्ग्याणा शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। उनका बुधवार को अचानक स्वर्गवास हो गया था। उनके परिचितों के मुताबिक वह एक इमानदार छवि वाले इंसान थे। वीरवार को उनके बड़े पुत्र कंवर अश्विनी एडवोकेट ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

शहरके कई लोगों ने शोक जताया

इसमौके पर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों ने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया जिनमें पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल, विकास सोनी, करमजीत सिंह रिंटू, पार्षद राम चावला, एडवोकेट सुदर्शन कपूर, जेपी शूर, अमृतसर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वीके ढंड, परमिंदर सेठी, कांग्रेस भवन ट्रस्ट के चेयरमैन जगजीत सहदेव, निगम में विपक्ष के नेता राजकंवलप्रीत लक्की, कंवलनैन गुल्लू, डीएवी सी. से . स्कूल के प्रिंसिपल अजय बेरी, डा. सूरज शूर, डा. सूरज दीवान, कंवर हरीश एडवोकेट सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...