सिविल अस्पताल में युवा दिवस मनाया
सिविलअस्पताल में वीरवार राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न नर्सिंग कॉलेजिस से पहुंचे स्टूडेंट्स ने युवाओं की ताकत विषय पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही अस्पताल की ओर से खूनदान जागरूकता रैली और खूनदान कैंप भी लगाया गया।
कैंप का शुभारंभ एसएमओ डॉ. हरदीप सिंह घई ने किया। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अरुण ने स्टूडेंट्स को खूनदान के फायदों के बारे में बताया। स्टूडेंट्स ने भी इस दौरान खूनदान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में 10 यूनिट खून होता है। अगर वह एक यूनिट खून दे भी देता है तो वह कुछ घंटों में ही पूरा भी हो जाता है। 46 युवाओं ने आकर खूनदान किया। इस दौरान डॉ. राकेश, डॉ. रियाड़, डॉ. मनिंदर, डॉ. आज्ञापाल सिंह रंधावा, डॉ. पिछौरा सिंह आदि मौजूद थे।