मेडिकल कैंप लगाया
अमृतसर|खालसा कॉलेजऑफ फार्मेसी द्वारा खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल हेर में प्रिंसिपल गुरिंद्रजीत कौर कंबोज की देखरेख में दो दिवसीय मेडिकल कैंप लगाया गया। इस संबंधी प्रिंसिपल कंबोज ने कहा कि कैंप में स्टूडेंट्स की सेहत संबंधी प्राथमिक जांच रक्तचाप, आंखों की जांच, कद, भार अन्य बीमारियों संबंधी टेस्ट किए गए।