पार्लियामेंट्री कमेटी ने किया बाॅर्डर का मुआयना
केंद्रीयहोम अफेयर्स की पार्लियामेंट्री कमेटी ने पाकिस्तान से लगते पंजाब बाॅर्डर का मुआयना करके बीएसएफ के जवानों और किसानों की मुश्किलें जानी। टीम ने फेंसिंग को देखा और उसकी खामियों को समझा। इस 13 मेंबरी कमेटी में देश के विभिन्न हिस्सों के सांसद शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक टीम ने इससे पहले राजस्थान बाॅर्डर का मुआयना किया था और अब पंजाब पहुंची हैं। टीम के साथ बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के आईजी अनिल पालीवाल, डीआईजी (जी) आरएस कटारिया तथा अमृतसर सेक्टर के डीआईजी सुमेर सिंह भी मौजूद थे। यह टीम अपनी सारी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।