अनितिका के पिता बोले, मेरी बेटी को मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो
रामतीर्थरोड जोशी काॅलोनी स्थित ससुराल में पंखे से लटकती मिली अनितिका की लाश के मामले में उसके परिवार ने साफ कर दिया है कि अगर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई तो वह इस मामले को राज्य के डीजीपी तक लेकर जाएंगे। मृतका के पिता अशोक शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी बहुत बहादुर थी।
वह कभी भी सुसाइड नहीं कर सकती है। उसके पति सुरजीत ने ही हत्या करने के बाद शव को को पंखे से लटका दिया था। ताकि इसे सुसाइड का रूप दिया जा सका। जबकि उनकी बेटी की हत्या हुई है। क्योंकि उसका पति अक्सर उसे तंग परेशान करता रहता था। मारपीट करता था।
कत्लकरने के बाद सुसाइड का रंग देने की कोशिश की गई
नितिकाकई बार अपने भाई-बहनों को इस बारे में बता चुकी थी। अब उसकी मौत के बाद भले ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जबकि यह सुसाइड नहीं हत्या है। गौर हो कि करीब पांच साल पहले नीतिका की शादी सुरजीत के साथ हुई थी। सोमवार शाम को नीतिका की लाश लटकती हुई मिली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।