पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • हवालाती अस्पताल से फरार दो पुलिस मुलाजिम सस्पेंड

हवालाती अस्पताल से फरार दो पुलिस मुलाजिम सस्पेंड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर|बीमारी केबाद कपूरथला जेल से गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया हवालाती बिक्रमजीत सिंह निवासी जौड़ा फाटक गार्द को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों हेड-कांस्टेबल अवतार सिंह और कुंदन लाल के खिलाफ भी केस दर्ज कर सस्पेंड कर दिया गया है।

हवालाती बिक्रमजीत को कपूरथला पुलिस ने लूट-पाट के आरोप में गिरफ्तार किया था और पिछले कुछ महीनों से वह जेल में बंद था। बुधवार सुबह वह जेल में बीमार हो गया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल भेज दिया गया। यहां पर उसने गार्द को अपने झांसे में लेकर हथकड़ी खुलवा ली और रात को मौका पाते ही भाग निकला। एएसआई जतिंदर सिंह ने कहा कि हवालाती को जल्द ही पकड़ लेंगे।

खबरें और भी हैं...