पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • डीएवी इंटरनेशनल में टीचर्स के लिए लगाई वर्कशाॅप

डीएवी इंटरनेशनल में टीचर्स के लिए लगाई वर्कशाॅप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | डीएवीइंटरनेशनल स्कूल में वीरवार शिक्षक-शिक्षिकाओं के कौशल विकास के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएवी सेंटर फार अकादमिक एक्सीलेंस के सहयोग से आयोजित की गई इस कार्यशाला में डीएवी स्कूल्स से 50 के करीब टीचर्स भाग लेने पहुंची। डीआरवी डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल फिल्लौर के प्रिंसिपल योगेश गंभीर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने मुख्यवक्ता योगेश गंभीर और डॉ. नीलम कामरा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का संबंध सीधे रूप से स्टूडेंट्स के साथ होता है। हर वर्ष आगे बढ़ते स्टूडेंट्स की योग्यता शिक्षक वर्ग ही अांकता है। यह आंकलन पूरी तरह से निष्पक्ष होना चाहिए। योगेश गंभीर ने कहा कि स्टूडेंट्स वर्ष भर पढ़ता है और तीन घंटे की परीक्षा में उसकी योग्यता आंकी जाती है। उत्तर पत्रिका का मूल्यांकन करने वाले टीचर्स की मनोस्थिति पर भी निर्भर करता है कि वह कैसे अंक देता है। तनावग्रस्त, थका हुआ, अशांत मन से काई भी टीचर सही आंकलन नहीं कर सकता। कार्यशाला में योगेश गंभीर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रोग्राम में आए मेहमानों को आभार जताया गया।

खबरें और भी हैं...