पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिमरन जिम्नास्टिक में नेशनल लेवल पर पहुंची

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरअाप किसी मुकाम को हासिल करने की ठान लें तो मंजिल पाना मुश्किल नहीं होता। अजीत विद्यालय सीनियर सेकंडरी स्कूल की जिम्नास्टिक खिलाड़ी सिमरनजोत कौर ने इस बात को अपनी मेहनत के दम पर साबित किया है। उसने मात्र 16 साल की उम्र में स्टेट लेवल चैंपियनशिप में 3 गोल्ड मैडल जीत कर अब नेशनल लेवल पर क्वालिफाई कर लिया है। बात पढ़ाई की करें तो यहां भी वह दूसरों से चार कदम आगे ही रहती है।

दूसरी कक्षा से ही जिम्नास्टिक की प्रैक्टिस कर रही सिमरन ने चौथी कक्षा में जाकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए पहला कदम बढ़ाते हुए इसे अपना जुनून बना लिया। खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के साथ ही टीचर्स और पेरेंट्स के सहयोग से वह दसवीं की परीक्षा में अव्वल रही। वह जिम्नास्टिक में मुकाम हासिल करने के लिए रोजाना दो बार प्रैक्टिस करती है। अब बात करें सिमरन के जुनून की तो उसके मुताबिक एक बार उसके चाचा ने कहा था कि जिम्नास्टिक उसके बस की बात नहीं है लेकिन इसे चैलेंज के तौर पर लेते हुए वह अपनी राह खुद चुनते हुए आगे बढ़ती गई। सिमरन का ख्वाब है कि वह ओलंपिक में हिस्सा लेकर देश का नाम रौशन करे, जिसके लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रही है।

अपने मेडल दिखाती जिम्नास्ट सिमरनजोत अजीत विद्यालय की स्टूडेंट है।

खबरें और भी हैं...