पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीएनडीयू में नाटक डाॅटर ऑफ बिन पेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबनाटशाला का होम प्रोडक्शन तथा नाटशाला मुखी जतिंदर बराड़ लिखित पंजाबी नाटक डाटर ऑफ बिन का मंचन गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में किया गया। गौर हो कि इस नाटक पर डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बन चुकी है।

नाटक कन्या भ्रूणहत्या पर आधारित है। किस तरीके से लोग बच्चियों को पैदा होते ही कूड़े में फेंक देेते हैं, इस मुद्दे को नाटक में बड़ी प्रमुखता के साथ प्रदर्शित किया गया है। नाटक में इसके अलावा अन्य मुद्दों जैसे कि भ्रष्टाचार, नशा, गरीबी आदि को भी शामिल किया गया है। शो देखने पहुंचे यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ तथा रजिस्ट्रार डॉ. शरणजीत सिंह ढिल्लों तथा खुद बराड़ भी देखने पहुंचे थे।

वीसी ने नाटक को मील का पत्थर बताया और कहा कि इससे लोगों की सोच बदलेगी। इसी तरह से डॉ. ढिल्लों ने भी इसकी पेशकारी को सराहा है। बराड़ ने कहा कि यह नाटक समाज की ऐसी बुराई पर आधारित है जिसे खत्म करने के लिए हरेक को आगे आना चाहिए।

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में डॉटर ऑफ बिन नाटक पेश करते हुए कलाकार। वीसी ने कहा कि इससे लोगों की सोच बदलेगी।

खबरें और भी हैं...