शिव सेना समाजवादी ने लारेंस रोड पर किया वैलेंटाइन-डे का विरोध
अमृतसर| वैलेंटाइन-डेके विरोध में शिवसेना (समाजवादी) ने लारेंस रोड पर रोष प्रदर्शन किया। पदाधिकारी अजय सेठ, विपन शर्मा, करतार सिंह, अनिल चोपड़ा, सुरिंदर कुमार शिंदे, संजय कपिला के अलावा अन्य वर्कर मौजूद थे। अजय सेठ ने कहा कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति के खिलाफ है, इसलिए हरेक माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को पश्चिमी सभ्यता से बचाएं। प्रत्येक माता पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को भारतीय सभ्यता के बारे में जागरूक करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वैलेंटाइन डे को किसी लड़के ने किसी लड़की को फूल दिया तो उसे शिवसेना समाजवादी सजा देगी।