नॉन टीचिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन
डीएवीकॉलेज और बीबीके डीएवी कॉलेज में गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने प्रिंसिपल कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस कारण कॉलेज का काम सारा दिन ठप रहा। डीएवी कॉलेज के प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार गैर शिक्षक कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। यदि सरकार ने उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो संघर्ष को तेज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सचिव दीपक शर्मा, रजनीश भारद्वाज, कौशल, अशोक कुमार, तरसेम सिंह, नितिन शर्मा, लक्ष्मी नारायण, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार ने भी पंजाब सरकार से अपील की है कि गैर शिक्षक कर्मचारियों की उक्त जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए।