विभिन्न स्थानों पर तेज रफ्तार कारों ने राहगीरों को कुचला, तीन की मौत
बाइपासके पास एक फैक्टरी में काम करते मनप्रीत सिंह निवासी इस्लामाबाद को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। वहीं कार चालक तुरंत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सदर पुलिस पहुंची और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस शिकायत में कृष्णा पाल ने बताया कि वह उसका भाई बाइपास पर एक फैक्टरी में काम करता है। दोपहर करीब 1 बजे वह खाना खाने के लिए घर आया था। इसके बाद वह वापस लौट गया। अभी वह फैक्टरी के पास ही पहुंचा था कि पीछे से रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। भाई गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई।
इस तरह थाना चाटीविंड पुलिस को दी शिकायत में मानावाला निवासी माना सिंह ने बताया कि वह साइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहा था। सामने से तेज रफ्तार कार रही थी। कार ने उसे हिट करने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह उसने अपना बचाव कर लिया। उसके पीछे एक अन्य व्यक्ति रहा था। कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा थाना खिलचियां पुलिस को दी शिकायत में जगतार सिंह निवासी ब्यास ने बताया कि वह अपने चाचे के बेटे कंवलदीप सिंह के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहा थे। जब वह लोग बुटारी के पास पहुंचे तो सामने से रही तेज रफ्तार, जिसे दलबीर सिंह निवासी मेहता चला रहा था, ने उन्हें टक्कर मार दी। वह दोनों जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। आस-पास के लोगों ने तुरंत उन दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर दलबीर की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों ही मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है।