पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने का रास्ता साफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलकॉलेज अमृतसर में सीटों को बढ़ाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस बल के साथ बैठक कर इसके सकारात्मक संकेत दिए हैं। मेडिकल काउंसिल की ओर से लगाई गई ऑबजेक्शन को अब मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने हटा दिया है। लेकिन उन्होंने डॉ. बीएस बल को एक माह के अंदर-अंदर फेकल्टी की कमी को दूर करने के लिए कहा है।

डॉ. बीएस बल वीरवार निर्माण भवन नई दिल्ली पहुंचे। जहां उनकी बैठक मिनिस्ट्री आफ हेल्थ के अधिकारियों के साथ हुई। डॉ. बल ने इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रेजेंटेशन को पेश किया। जिसमें उन्होंने एमसीआई की ओर से लगाई गई ऑब्जेक्शंस को दूर करने के लिए किए जा रहे कामों के बारे में बताया। डॉ. बल प्रेजेंटेशन के लिए अपने साथ ताजा तस्वीरें खिंचवा कर ले गए थे, जिसमें उन्होंने मेडिकल कॉलेज में चल रहे कामों का ब्यौरा था और मेडिकल कॉलेज में किए गए बदलावों के बारे में बताया गया था। इसके साथ वह अपने साथ जल्द शुरु होने वाले कामों का पूरा रिकार्ड भी लेकर गए थे। डॉ. बल की प्रेजेंटेशन देखने के बाद मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने एमसीआई कमेटी की ओर से लगाई गई ऑब्जेक्शंस को दूर कर दिया है। उन्होंने डाॅ. बल को 12 प्रतिशत फेकल्टी की कमी को दूर करने के लिए एक माह का समय दिया है।

प्रिंसिपल डॉ. बल ने बताया कि उन्हें अब 12 प्रतिशत फेकल्टी की कमी को दूर करना है। एक माह में वह इसे करने में सफल हो जाएंगे। इसके बाद वह एक बार फिर एमसीआई के समक्ष अपनी बात रखेंगे। उन्हें पूरा यकीन है कि इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज में सीटें 150 से 200 हो जाएंगी।

प्रिंसिपल डॉ. बल ने बताया कि उन्हें अब 12 प्रतिशत फेकल्टी की कमी को दूर करना है। एक माह में वह इसे करने में सफल हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...