पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हड़ताल पर रेलवे कर्मियों का मतदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनजेसीएकी ओर से सातवें वेतन आयोग की निराशाजनक रिपोर्ट के विरोध और भारत सरकार की केंद्रीय कर्मचारियों की लंबित जायज मांगों को माने जाने के खिलाफ एनआरएमयू की तरफ से आंदोलन शुरू किया गया है।

वीरवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एनआरएमयू इंजीनियरिंग ब्रांच के प्रधान जयचंद ठाकुर और सेक्रेटरी ईश देवगन की अध्यक्षता में हड़ताल को लेकर रेलवे कर्मचारियों से बैलेट पेपर लिए गए। भारी संख्या में रेलवे कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया।

ब्रांच सेक्रेटरी ईश देवगन ने कहा कि रेल कर्मचारियों से बैलेट हासिल करने का काम 12 फरवरी को भी होगा। 12 फरवरी की शाम को ही मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि पूरे नॉर्थ इंडिया में मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों से मतदान करवाकर राय ली जा रही है। रेल कर्मचारियों की जो इच्छा होगी, उसी के अनुसार यूनियन अपना कदम आगे बढ़ाएगी। उन्होंने मांगों संबंधी कहा कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में कर्मचारियों के हित में शीघ्र ही सुधार किया जाए। राष्ट्रीय पेंशन योजना को समाप्त कर सभी रेलकर्मियों के लिए पुरानी गारंटेड पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन लागू की जाए। एक जनवरी और 1 जुलाई से क्रमश: वार्षिक वेतन वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई मांगों को लेकर वह पिछले काफी समय से संघर्ष करते रहे हैं। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वह संघर्ष करते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...