डीजीपी ने अधिकारियों से मीटिंग कर अफसरों को दिए कड़े निर्देश
डीजीपीपंजाब सुरेश अरोड़ा वीरवार दोपहर को अमृतसर पहुंचे और जीयो मेस में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर शहर के हालातों का जायजा लिया। इसके बाद अरोड़ा शाम को पुलिस लाइन उद्घाटन करने के लिए गए। उद्घाटन करने के बाद पुलिस लाइन में ही अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों और सभी थानों के एसएचओ के साथ मीटिंग की और विभाग में सुधार करने के लिए सुझाव मांगे। मीटिंग से पहले अरोड़ा ने बात करते हुए कहा कि विभाग की ओर से करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से पुलिस लाइन का सौदर्यीकरण करवाया है। इस तहत वह यहां पर उद्घाटन करने के लिए पहुंचे है। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की दीवारों को दोबारा से बनाया गया है। इसी तरह यहां पर फुटबाल की ग्राउंड, रनिंग ग्राउंड बनाई गई है। इसके अलावा पुलिस में रहते परिवारों के लिए सैर के लिए भी अगल से ग्राउंड का निर्माण किया गया है। घोड़ो कुतो को रखने के लिए शैड का रिपेयर करवाई गई है। उन्होंने कहा कि अब बाकी के जिलों में भी जल्द ही सौदर्यीकरण का काम शुरु करवाया जाएगा। वहीं उन्होंने पठानकोट आतंकी हमले या राज्य में आपराधिक ग्राफ पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग कर रहे है और योजनाबद्घ तरीके से काम किया जा रहा है। जानकारी मुताबिक डीजीपी अरोड़ा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाए और नशे का धंधा करने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आया जाए।