कंप्यूटर टीचर्स ने किया प्रदर्शन
कंप्यूटरटीचर्स यूनियन ने अमन कुमार परमजीत सिंह की अध्यक्षता में डीईओ दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया।
इसके बाद डीईओ सेकेंडरी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
गगनप्रीत गुरइकबाल सिंह ने बताया कि पंजाब भर के सात हजार कंप्यूटर अध्यापक सरकार के झूठे आश्वासनों से तंग गए हैं। 21 फरवरी को मोहाली में प्रदेश स्तरीय रैली की जाएगी। इस अवसर पर हरपाल सिंह, परमिंदर सिंह, सूरजदीप, करणबीर सिंह, मंदीप सिंह संधू, राज कुमार, रुपिंदर काहलो, बलतेज सिंह, विकेश कुमार, मंदीप सिंह, सुखविंदर, सुमंत गुप्ता, जैपाल भुल्लर, कंवलप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सिमरजीत सिंह, राजिंदर सहोता, अंकित शर्मा, हरदीप सिंह, सलविंदर, रमण कुमार, रोहित, ब्रहमजीत सिंह आदि मौजूद थे।