पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • दरबार साहिब परिक्रमा में शूटिंग रोकी, लंगर घर में पूरी की

दरबार साहिब परिक्रमा में शूटिंग रोकी, लंगर घर में पूरी की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्तानकी जेल में मारे गए भिखीविंड निवासी सर्बजीत सिंह पर बनाई जा रही फिल्म की दरबार साहिब में प्रस्तावित शूटिंग को लेकर विवाद हो गया। सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर उमंग कुमार, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और कैमरा टीम भी परिक्रमा में दाखिल हो चुकी थी। जैसेे ही काम शुरू हुआ एसजीपीसी ने उस पर रोक लगा दी और टीम को श्री गुरु रामदास लंगर में शूटिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए मंजूरी नहीं ली गई थी।

हालांकि एसजीपीसी के प्रवक्ता दिलजीत िसंह बेदी का कहना है कि मंजूरी तो थी, मगर टीम ने तयशुदा हद से बाहर जाकर शूट करने की कोशिश की थी, वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर उमंग का कहना है कि शूटिंग मुकम्मल कर ली गई।

परिक्रमा में शूटिंग पर पाबंदी बतातेचलें कि एसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ तथा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह की तरफ से तीर्थ परिसर में शूटिंग पर पाबंदी लगाई गई है।

मीडिया से उलझी फिल्म की टीम तो मामला एसजीपीसी तक पहुंचा

गौर हो कि फिल्म “सर्बजीत’ की पूरी टीम सुबह नौ बजे दरबार साहिब में दाखिल हुई और सेेट लगा कर शूटिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने फोटो लेने की कोशिश की तो टीम के गार्ड उनसे उलझ गए। इस पर मीडिया कर्मियों ने ऐतराज जताया कि क्या इसके लिए मंजूरी ली गई है। यह मुद्दा इतना गर्माया कि एसजीपीसी तक जा पहुंचा और उसकेेेे कर्मी गए और शूटिंग बंद करवा दी। इसके बाद श्री गुरु रामदास लंगर में शूटिंग की गई।

^शूटिंग की मंजूरी थी लेकिन टीम के लोगों ने परिक्रमा में शूट करना शुरू किया था। चूंकि संगत की सुविधा के लिए ऐसा करने की मनाही है और इन लोगों ने एेसा किया नतीजतन यहां पर रोका गया। -दिलजीत सिंह बेदी, प्रवक्ता, एसजीपीसी।

^हमनेलंगर घर में शूटिंग मुकम्मल कर ली गई है। फिल्म में लंगर की सेवा करने का सीन था। -उमंग कुमार, डायरेक्टर।

एसजीपीसी के रोकने पर फिल्म टीम अपने कैमरे अन्य सामान लेकर लंगर हाल की तरफ चली गई।

खबरें और भी हैं...