पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फौजी मनजीत सिंह का िबहार में कत्ल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| कादियां/कटिहार

जिलागुरदासपुर के कस्बा कादियां के फौजी मनजीत सिंह की लाश शनिवार को बिहार के मनिहारी थाना के तहत महियारपुर में बांसबिट्टी में पेड़ से लटकी मिली। यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की या फिर उसका कत्ल कर लाश रस्सी से लटका दी गई।

मनिहारी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उसके पास से सेना का पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल इत्यादि मिले हैं। पुलिस ने इसी आधार पर उसके घरवालों और गुवाहाटी के सेना मुख्यालय को सूचित किया।

सिख रेजिमेंट का जवान मनजीत सिंह(36) 8 फरवरी को कादियां स्थित कृष्णा नगर से गुवाहाटी न्यू बोगाई गांव के लिए चला था लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। मनिहारी पुलिस ने बताया कि मनजीत सिंह ने नाॅर्थईस्ट ट्रेन से यात्रा की थी। यह ट्रेन सुबह 6 बजे के आसपास कटिहार पहुंचती है।

सवाल यह उठता है कि मनजीत सिंह 9 फरवरी को अमृतसर से ट्रेन में सवार होकर चला तो उसे दूसरे दिन ही गुवाहाटी पहुंच जाना था लेकिन वह नहीं पहुंचा। कटिहार पहुंचे मनजीत सिंह के भाई सुखदीप सिंह ने बताया कि जब वह गुवाहाटी नहीं पहुंचा तो उसकी गुमशुदगी की सूचना कादियां थाने में 11 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। सुखदीप सिंह यह नहीं बता सका कि वह मनिहारी कैसे पहुंच गया। मनिहारी और कटिहार जिले में उसके कोई सगे-संबंधी भी नहीं है। मनजीत का टिकट भी अमृतसर से न्यू बोगाईगांव के लिए डायरेक्ट था। पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ. मनीष कुमार का कहना है कि उसे दो गोलियां लगी हैं। एक कान के नीचे और एक कान के आसपास। कान के नीचे लगने वाली गोली आर-पार निकल गई है। डाक्टरों के अनुसार उसकी लाश लगभग 48 घंटे पुरानी है।

पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि मनजीत सिंह 10 को कटिहार पहुंचा होगा। 10, 11 और 12 फरवरी को वह कहां रहा। क्योंकि उसकी लाश 13 फरवरी को मिली। मनजीत सिंह के भाई के अनुसार उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल था और वह छुट्टियों में घर आया था। उसे 10 फरवरी को गुवाहाटी पहुंचना था। कटिहार के पुलिस अफसर छोटेलाल का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है कि वह मनिहारी कैसे पहुंचा। मनिहारी रोड साइड स्टेशन भी नहीं है। निश्चित रूप से कटिहार स्टेशन पर उतरकर वह बस या ट्रेन के सहारे मनिहारी पहुंचा या लाया गया होगा। वारदात के पीछे नक्सली भी हो सकते हैं। कटिहार सीमांचल इलाके में नक्सली पैर पसार रहे हैं।

खबरें और भी हैं...