जेल में नशीली दवाएं ले जाने वाले को तीन साल की कैद
स्थानीयजेल ने कपूरथला निवासी गुरिंदर सिंह को जेल में नशीली गोलियां ले जाने के जुर्म में तीन साल की सजा सुनाई। जानकारी के अनुसार मई 2013 को आरोपी गुरिंदर अपने दोस्त को मिलने जेल आया था।
जेल पुलिस ने जब गुरिंदर की तलाशी ली तो उससे 400 नशीली गोलियां माइक्रोलाइट बरामद हुई। जेल प्रशासन ने गुरिंदर को कैंटोनमेंट पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद अब स्थानीय अदालत ने उसे तीन साल की सजा सुनाई।