पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • दुबुर्जी के विकास के लिए मजीठिया ने दिए 27 लाख

दुबुर्जी के विकास के लिए मजीठिया ने दिए 27 लाख

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | कैबिनेटमंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने गांव दुबुर्जी के विकास के लिए गांव की पंचायत को 27 लाख रुपए का चैक भेंट किया। उनका कहना है कि सीएम प्रकाश सिंह बादल तथा डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की सफल अगुवाई में राज्य दिन दूना रात चौगुना तरक्की कर रहा है। उनका कहना है कि विकास के मामले में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है इस कारण अनप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर तलबीर सिंह गिल, मेजर शिवी, जोध सिंह समरा, प्रो. सरचांद सिंह, गगनदीप सिंह भकना, सरपंच बलराज सिंह दुबुर्जी, तलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...