पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कस्टम के हेड हवलदार जगजीत बब्बर नहीं रहे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्टमविभाग के हेड हवलदार जगजीत सिंह बब्बर का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शहीदां श्मशान घाट में बाद दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर नितिन सैनी, सुपरिंटेंडेंट हेड क्वार्टर पवन शर्मा, इंस्पेक्टर हैड क्वार्टर बलजिंदर सिंह, जेपी सिंह, मुकेश, एडवोकेट कुलदीप बावा, दलीप धवन आदि समेत विभाग के कई अन्य लोग भी मौजूद थे। बब्बर ने 1990 में कस्टम विभाग ज्वाइन किया। वह अपनी ईमानदारी, मेहनत और मिलनसार स्वभाव के कारण सभी को प्यारे थे। संस्कार के मौके पर पहुंचे सैनी तथा बावा ने कहा कि बब्बर का जाना विभाग ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी एक अपूर्णीय क्षति है।

खबरें और भी हैं...