पंजाब सरकार की सुझबूझ से अब पानी से चलेंगी इलेक्ट्रॅानिक आइटम्स: लक्की
अमृतसर|नगर निगमके हाउस की मीटिंग में प्रस्तावित वाटर मीटर पॉलिसी के एजेंडे को विपक्षी दल के नेता राज कंवलप्रीत सिंह लक्की ने जनविरोधी करार दिया है। लक्की ने कहा कि सरकार ने बेवजह लोगों को परेशान करके लिए पानी पर टैक्स लगा दिया है, जबकि शहर में लाखों ऐसे बिजली खपतकार है जिनके पास पानी का कनैक्शन तक नहीं है। सरकार की इस पॉलिसी के मुताबिक लोगों को हर महीने 25 रुपए से लेकर 500 रुपए पानी का बिल भरना पड़ेगा। बिजली की खपत के अनुसार सरकार लोगों को पानी का बिल थमाएंगी। सरकार इस बात को स्पष्ट करे क्या लोगों ने ट्यूबलाइट, टीवी, फ्रिज, एसी या अन्य इलैक्ट्रानिक चीजों को पानी से चलाना है।