दशमेश पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस खेल मुकाबले
अमृतसर | रणजीतसिंह मेमोरियल दशमेश पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल कोट बुड्ढा में इंटर हाउस खेल मुकाबले करवाए गए जिसमें स्कूल के चार हाउसों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल जगमोहन सिंह भल्ला और एमडी सुखविंदर सिंह भल्ला ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी स्कूल में इंटर हाउस खेल मुकाबले आयोजित किए गए हैं। अंडर-19 लड़कों में योधवीर सिंह, लड़कियों में शरणदीप कौर, हरप्रीत कौर, निशा रानी,अंडर-17 लड़कों में साहिल जीत सिंह, इसमैलदीप सिंह, अंडर-14 में कारज करण सिंह, लड़कियों में नवनीत कौर बेस्ट एथलीट चुने गए। ओवरऑल ट्रॉफी पर रावी हाउस ने 255 नंबर लेकर अपना कब्जा जमाया। सतलुज, ब्यास और चिनाब हाउस ने क्रमश: 216,178,166 नंबर लेकर क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।