नगर निगम ने राम तलाई से मेहता रोड तक कब्जे हटाए
अमृतसर | नगरनिगम के एमटीपी विभाग, लैंड विभाग, सिविल विभाग और पुलिस ने बुधवार को ज्वाइंट एंटी इंक्रोचमेंट ड्राइव चलाई। इसके तहत राम तलाई से मेहता रोड तक के दोनों तरफ से कब्जे हटाए गए। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कब्जाधारियों और राजनीतिक दबाव की पेश नहीं चली। राम तलाई चौक में पार्किंग स्पेस में दुकानदारों की ओर से किए गए कब्जों को हटवाया गया। इसके अलावा फुटपाथों पर बनी पक्की दीवारों को तोड़ा और सड़क पर रखे सामान को जब्त किया गया। एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने निर्देश दिए कि अगर वह सड़क पर दोबारा सामान लगाएंगे तो उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया जाएगा।