भाई वीर सिंह खोज संस्था का सेमिनार आज से
अमृतसर | भाईवीर सिंह खोज संस्था की ओर से भाई वीर सिंह पर 11,12 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। चीफ खालसा दीवान चेरिटेबल सोसायटी की ओर बनाए कलगीधर ऑडिटोरियम में सुबह साढ़े 10 से करवाए जा रहे सेमिनार की अध्यक्षता पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के वीसी डॉ. जसपाल सिंह करेंगे। यह जानकारी खोज केंद्र के डायरेक्टर हरचंद सिंह बेदी ने दी।