पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा सिर्फ झांसा : मन्ना

डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा सिर्फ झांसा : मन्ना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसीनेता मनदीप सिंह मन्ना ने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार पंजाब के युवाओं को डेढ़ लाख नौकरियां देने का झांसा देकर भावनात्मक ब्लैकमेल कर रही है, इसलिए पंजाब के युवाओं को किसी भी कीमत पर मौजूदा सरकार की राजनीतिक साजिशों का शिकार नहीं होना चाहिए। मन्ना ने कहा कि वर्ष 2017 में दोबारा सरकार बनाने के सपने देख रहे बादलों ने पंजाब में सब से बड़े युवा वोट बैंक को भ्रमित करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत ही पंजाब में डेढ़ लाख नौकरियां देने का झूठा वादा किया जा रहा है। पंजाब की अर्थ व्यवस्था का जितना बुरा हाल बादलों ने कर दिया है उस के अनुसार पंजाब के युवाओं को नौकरियां देने के लिए पंजाब सरकार के पास पर्याप्त पैसा ही नहीं है। खजाना खाली हो चुका है, रिटायर हो रहे कर्मचारियों को भी उनके पैसे देने के लिए खजाने में पर्याप्त मात्रा में धन नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा ने वर्ष 2007 के विधानसभा चुनावों के दौरान अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे उस संबंधी गठजोड़ की दोनों पार्टियां स्पष्ट करें कि उन वादों में से कितने वादे पूरे किए गए।

खबरें और भी हैं...