पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • हेल्थ यूनिट ने किया एयरपोर्ट और राजासांसी गांव का दौरा

हेल्थ यूनिट ने किया एयरपोर्ट और राजासांसी गांव का दौरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीकावायरस के खौफ के चलते बुधवार को एयरपोर्ट हेल्थ यूनिट ने श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट और राजासांसी गांव का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों से बैठक कर उन्हें जीका वायरस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि केंद्र से आई टीम में डॉ. मुहम्मद माजिद, अभय कुमार शर्मा, डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा और डॉ. हुंदल शर्मा कई दिनों से एयरपोर्ट का निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार उन्होंने एयरपोर्ट क्वार्टर्स, रन वे, इंटर ऑफिसेज का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने राजासांसी गांव का भी दौरा किया ताकि वहां भी सेंसिटिव एरिया का पता लगाया जा सके। उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों को खास हिदायत दी है कि कहीं पानी ना खड़ा होने दिया जाए, जहां जीका वायरस फैलाने वाला मच्छर ना पनप सके।

खबरें और भी हैं...