पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लांस नायक थप्पा के लिए की गई प्रार्थना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | सियाचिनहिमनद में हुए हिमस्खलन में भारी बर्फ के नीचे दफन होने के छह दिन बाद चमत्कारिक रूप से निकले लांस नायक हनुमन थप्पा की सेहत के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं ने प्रार्थना की है। आज रानी झांसी भवन इस्लामाबाद में प्रो. लक्ष्मीकांता चावला शहर के प्रमुख लोगों ने हनुमनथप्पा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर प्रो. चावला ने कहा कि सियाचिन में बर्फीले रेगिस्तान से बाहर निकाले गए थप्पा जैसे वीरों के कारण ही देशवासी सुरक्षित हैं। उनकी रानी झांसी सोसायटी अौर शक्ति महिला सहायता केंद्र की आेर से आज हनुमान चालीसा का पाठ कर थप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है। इस अवसर पर पवन कुंदरा, डॉ. राकेश शर्मा, माला चावला, सरूप कुमार, हजारा मल, नरिंदर वोहरा, राजेश पाठक, पवन चावला, श्रीमती नरेश शर्मा, गीता, निर्मला, शशि, सर्बजीत कौर, अंजू, रंजना, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...