लोगों ने स्नैचर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
अमृतसर | माहनसिंह गेट के समीप स्थानीय लोगों ने मंगलवार शाम एक महिला की चेन झपट कर भागे स्नैचर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल हुआ। रीटा निवासी छावनी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह दरबार साहिब में माथा टेक वापिस लौट रही थी। जब वह माहन सिंह गेट के पास पहुंची तो दो बाइक सवारों ने उनकी चेन झपटी और भाग गए। उनके शोर मचाते हुए लोग हरकत में आए और उन्होंने मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ लिया। भागने के चक्कर में एक बाइक सवार नीचे गिर गया। जिसे लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा आरोपी अमरीक सिंह कालोनी निवासी रजत भागने में कामयाब रहा।