रुकी कार को पीछे से मारी टक्कर
अमृतसर | थानाडिवीजन की पुलिस ने बटाला निवासी चाणक्या गुप्ता के खिलाफ एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया है। पठानकोट निवासी लव महाजन ने पुलिस को बताया कि मुद्दल गांव के समीप पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह अपनी कार की चैकिंग करवा रहे थे। इतने में ही पीछे से रही तेज रफ्तार आई-20 कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें उनकी ताई, मां और प|ी को गंभीर चोटें आई हैं।