पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • बस में चढ़ते वक्त यात्री का मोबाइल किया चोरी, काबू

बस में चढ़ते वक्त यात्री का मोबाइल किया चोरी, काबू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीपुलिस ने यात्री से मोबाइल छीनने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। खड़क सिंह निवासी आसल उताड़ ने बताया कि वह अपने काम के लिए तरनतारन आया हुआ था। गांव को जाने के लिए वह अमृतसर बाइपास तरनतारन रोड पर खड़ा था।

वहां पर गुरप्रीत सिंह निवासी काजीकोट रोड तरनतारन भी खड़ा था। इसे वह पहले से ही जानता था। जब वह बस पकड़ने लगा तो गुरप्रीत सिंह ने उसकी जैकेट से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसकी शिकायत उसने तुरंत पुलिस को कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई हरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...