पड़ोसी मुल्क की नीयत ठीक नहीं, हमें अपनी सुरक्षा और मजबूत करनी होगी
‘हमारेपड़ोसी देश की नीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह बार-बार हमारे देश में घुसने की कोशिश करता है और उसे हर बार उसे मुंह की खानी पड़ती है। जिस तरह से पड़ोसी देश हमारी सुरक्षा में सेंध लगा रहा है। उससे हमें अपनी सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है।’ यह शब्द पूर्व सेना मुखी जनरल जेजे सिंह ने महाराजा रणजीत सिंह के जरनैल शाम सिंह अटारी वाला के नारायणगढ़ गेट वे ऑफ इंडिया स्थित शहीदी समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे।
पंजाब सरकार की ओर से करवाए समारोह दौरान वेस्टन कमांड के मेजर जनरल एस थापा, पंजाब कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके, डीसी वरुण रुजम, एसजीपीसी मैंबर मगविंदर सिंह खापड़ खेडी, पार्षद ओम प्रकाश गब्बर आदि ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इससे पहले राजस्थान राइफल और पुलिस के जवानों ने अटारी वाला को सलामी दी। इसके बाद कर्नल सिंह ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के दो जरनैल हुए थे। जिनमें हरी सिंह नलवा और शाम सिंह अटारी वाला प्रमुख रहे है और अंग्रेजों से लोहा लेते शहीद हुए उनकी शहादत देश और पंजाब के लोग कभी नहीं भूला सकते। सुबह के समय रागी और ढाडी जत्थे की ओर से अटारीवाला की शहादत की गाथा सुनाकर समां बांधा। इस मौके पर स्कूली स्टूडेंट्स की ओर से जेजे सिंह को फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया, जिसे देखकर सभी लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। वही, बाद दोपहर शाम सिंह अटारीवाला के गांव अटारी में कबड्डी के मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर अटारी वाला के वंशज कर्नल हरिंदर सिंह, पार्षद ओम प्रकाश गब्बर, विक्की चीदा आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद कर्नल जेजे सिंह, मंत्री गुलजार रणिके और अन्य।
कर्नल जेजे सिंह को फूल भेंट करते स्कूली बच्चे।
शहीदी समागम के दौरान स्कूली स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
शहीदी समागम के दौरान जरनैल शाम सिंह अटारीवाला को सलामी देते सेना के पूर्व प्रमुख कर्नल जेजे सिंह।
जरनैल शाम सिंह अटारीवाला की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि भेंट करते राजस्थान राइफल्स के जवान।