पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • सरबजीत की बहन के रोल में ऐसी दिखती हैं ऐश्वर्या, पहली बार सामने आई फोटोज

सरबजीत की बहन के रोल में ऐसी दिखती हैं ऐश्वर्या, पहली बार सामने आई फोटोज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। फिल्म ‘सरबजीत’ में दलबीर कौर का रोल कर रही एेश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार को गोल्डन टेम्पल पहुंची। सरबजीत की बहन के लुक में एेश्वर्या की फोटो पहली बार सामने आई हैं। पिछले तीन दिनों में फिल्म की शूटिंग पंजाब में विभिन्न जगहों पर हो रही है, लेकिन यह पहली बार है कि ऐश्वर्या लोगों के बीच पहुंची हों। शूटिंग पर हुआ विवाद...
- सरबजीत सिंह पर बन रही फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद हो गया।
- दरअसल, सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर उमंग कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन और कैमरा क्रू परिक्रमा में दाखिल हो चुका था।
- जैसेे ही काम शुरू हुआ एसजीपीसी ने रोक लिया और टीम को श्री गुरु रामदास लंगर में शूटिंग करनी पड़ी।
मंजूरी नहीं ली गई थी
बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए मंजूरी नहीं ली गई थी। हालांकि कमेटी का कहना है कि मंजूरी तो थी, मगर टीम ने तयशुदा हद से बाहर जाकर शूट करने की कोशिश की थी, वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर का कहना है कि शूटिंग मुकम्मल कर ली गई।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज...
खबरें और भी हैं...