पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • Shooting: भाई 'सरबजीत' के साथ साइकिल से घूमीं ऐश्वर्या, स्वेटर भी बुना

shooting: भाई 'सरबजीत' के साथ साइकिल से घूमीं ऐश्वर्या, स्वेटर भी बुना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिखीविंड/अमृतसर। पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय सरबजीत सिंह पर बनाई जा रही फिल्म “सरबजीत’ की शूटिंग गुरुवार को दूसरे दिन तरनतारन के गांव नारली में की गई। इस गांव के एक पुराने-खस्ताहाल घर को उसका पुश्तैनी मकान दिखाया गया है।किस सीन से शुरू हुई शूटिंग...
- सुबह दस से शाम सात बजे तक चली शूटिंग खिलौने खरीदने के सीन से शुरू हुई।
- सरबजीत का किरदार निभा रहे रणदीप हुड्डा और बहन दलबीर कौर के रूप में ऐश्वर्या राय पंजाबी पहनावे में नजर आए।
- शूटिंग के दौरान फिल्माए गए सीन में घर के बाहर खिलौने बेचने वाला आता है और सरबजीत उसके पास पहुंचता है।
- पीछे से दलबीर आ जाती है। बहन खिलौने खरीदती है।
- इस सीन के पूरा होने के बाद सरबजीत साइकिल चलाता हुआ नजर आता है और उसके पीछे बैैठी दलबीर।
- दोनों गलियों में साइकिल से घूमते नजर आते हैं।
- दूसरे सीन में दलबीर बनी ऐश को साग काटते और स्वेटर बुनते भी दिखाया गया है।
कई बार रीटेक हुआ सीन
चेहरे पर सादगी और मासूमियत तथा साधारण सा पंजाबी लिबास। एक बार देखने से भ्रम हो जाता है कि यह किसी जमाने की विश्व सुंदरी है। ऐसा ही रोल हुड्डा का भी है बिल्कुल सरबजीत सा लुक। शूटिंग के दौरान कई बार सीन रीटेक किया गया और फिर जाकर सीन ओके हुआ। हरेक सीन के रीटेक के बाद डायरेक्टर उमंग कुमार कलाकारों को समझाते हैं और फिर शूटिंग शुरू होती है।
चौकस सुरक्षा घेरे में शूटिंग
हालांकि शूटिंग गांव में थी और लोगों में इसे देखने का खासा उत्साह रहा, मगर टीम की तरफ से इतनी चौकसी बढ़ाई गई थी कि घर और गलीवालों तक को वहां नहीं भटकने दिया गया। फिल्म में सरबजीत की पत्नी का रोल रिचा चड्ढा निभा रहीं हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज...
खबरें और भी हैं...