अमृतसर पहुंची एेश्वर्या, सरबजीत पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग आज से
अमृतसर। पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह पर बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग के लिए एेश्वर्या राय बच्चन समेत टीम के अन्य सदस्य अमृतसर पहुंच गए। शूटिंग बुधवार से अमृतसर व तरनतारन के सरहदी इलाकों में होनी है। चर्चा है कि बहू के साथ जया बच्चन तथा उनकी मां भी आई हुई हैं। कहा जा रहा है कि 70 फीसदी शूटिंग मुंबई में ही हो चुकी है। 30 फीसदी गांव भिखीविंड के अलावा गांव डल तथा दलेरी में होगी।