अमृतसर। दुनियाभर में इस वक्त वेलेन्टाइन वीक की धूम है।इस मौके पर dainikbhaskar.com बता रहा है, पिछले साल के एक वाकये के बारे में जब एक विदेशी दूल्हे ने पंजाबी दुल्हन का दिल जीतने के लिए हिंदी गाना गाया था। उस वक्त ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। कौन सा गाना गाया था दूल्हे ने...
- विदेशी दूल्हे फ्रैंक ग्रिगोरी ने यूएस के मैरीलैंड में पंजाबी मूल की सिमरन मल्होत्रा (27) से शादी की थी।
- सिमरन के रिलेटिव्स अमृतसर (पंजाब) से हैं। उनकी फैमिली और कई रिलेटिव कनाडा में भी रहते हैं।
- रिसेप्शन में दूल्हे ने बॉलीवुड फिल्म का गाना आशिकी फिल्म का 'तुम ही हो' गाया था। इसे सुन दुल्हन के आंसू आ गए थे।
इंटरव्यू में क्या कहा था सिमरन ने
- सिमरन ने एक इंटरव्यू दिया था कि अपने पति को हिंदी में गाना गाते देख वो हैरान थीं।
- सिमरन ने बताया, मेरे जेहन में सिर्फ एक ही चीज थी कि फ्रैंक ने ये कैसे किया।
- रिसेप्शन में मौजूद लोगों में सिर्फ मैं ही समझ सकती हूं कि उसने कितनी मेहनत की होगी।
2012 में हुई थी दोनों की मुलाकात
सिमरन मल्होत्रा टोरंटों की हैं और फ्रैंक अमेरिका के शेहब्रूक से। दोनों की मुलाकात 2012 में बाल्टीमोर में हुई थी। दोनों ने अपनी शादी में अपने 130 करीबी लोगों को बुलाया था। बाल्टीमोर में ही दोनों ने शादी की थी। फ्रैंक एक म्यूजिक लवर फैमिली से हैं। वो वीकेंड पर शौकिया पियानो और सिंगिंग की प्रैक्टिस करते हैं।
अगली स्लाइड्स में देखिए, दोनों की शादी की फोटोज...