पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • कोहरे के कारण दोहा अमृतसर फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट, बेबस हुआ कैट 2 सिस्टम

कोहरे के कारण दोहा-अमृतसर फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट, बेबस हुआ कैट-2 सिस्टम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। पिछले एक हफ्ते के साफ मौसम के बाद अचानक आए बदलाव के चलते मंगलवार रात को पड़े घने कोहरे के कारण राजासांसी के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड और टेक-आफ होने वाली फ्लाइट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। रन-वे पर लगाया गया कैट-2 सिस्टम भी फ्लाइट्स को लैंड करवाने में कामयाब नहीं हो सका। यही कारण रहा कि मंगलवार आधी रात के बाद पड़े कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी पुअर हो गई।
लिहाजा दोहा से अमृतसर आने वाली कतर एयरवेज की डायरेक्ट फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। इसके अमृतसर पहुंचने का समय रात 1.45 मिनट है। बुधवार तड़के जैसे ही यह फ्लाइट दोहा से उड़ान भरकर अमृतसर पहुंची, रन-वे पर पड़े घने कोहरे के चलते इसे लैंड करने का सिग्नल नहीं दिया गया। रनवे पर विजिबिलिटी न होने के कारण कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाने के बाद पायलट ने इसका रुख दिल्ली की ओर किया। यह फ्लाइट 13 घंटे बाद बुधवार दोपहर 3 बजे अमृतसर पहुंची।
बेबस साबित हुआ कैट-2 सिस्टम
घने कोहरे में फ्लाइट को रन-वे पर सुरक्षित लैंड करवाने के लिए लगाया गया कैट-2 सिस्टम भी बेबस नजर आ रहा है। सर्दियों के दिनों में जब भी कोहरा पड़ता है विजिबिलिटी न होने के कारण फ्लाइट्स को सुरक्षित लैंड करवाना मुमकिन नहीं हो पाता। ऐसे में फ्लाइट अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचती है। कई बार फ्लाइट्स को रद्द या डायवर्ट भी करना पड़ता है।
खबरें और भी हैं...