पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • मुठभेड़ में मारे गए तस्करों की लाशें पाकिस्तान ने लेने से किया इनकार

मुठभेड़ में मारे गए तस्करों की लाशें पाकिस्तान ने लेने से किया इनकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेमकरण। बीएसएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए चार तस्करों में से दो भारतीयों की लाशें कानूनी कार्रवाई के बाद उनके परिवार को सौंप दी गई थीं। वहीं 72 घंटे से बाकी दोनों पाकिस्तानी तस्करों की लाशें उनके मुल्क को सौंपने के लिए पाक रेंजरों से बातचीत चल रही थी। लेकिन बुधवार को रेंजरों ने दोनों तस्करों की लाशें लेने से इंकार कर दिया।

अब वीरवार को बीएसएफ की ओर से दोनों तस्करों की लाशों को भारतीय जमीन में दफनाया जाएगा। 191 बटालियन के कमाडेंट वाईपी सिंह ने कहा कि बीएसएफ द्वारा दोनों तस्करों की लाशें पाकिस्तान भेजने के लिए पाक रेंजरों से फ्लैग मीटिंगें की गईं। आखिर उन्होंने लाशें लेने से इंकार कर दिया।
7 फरवरी सुबह 4.30 बजे भारत-पाक सीमा सेक्टर खेमकरण की चौकी मेहंदीपुर के नजदीक बीएसएफ 191 बटालियन के जवानों और तस्करों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमें चार तस्कर मारे गए थे। जिनमें दो पाक और दो भारतीय तस्कर शामिल थे। बीएसएफ के इस पूरे ऑपरेशन में 9 किलो हेरोइन, 54 जिंदा रौंद, 1 पाकिस्तानी सिम, 3 पिस्तौल बरामद किए थे। भारतीय तस्करों की पहचान निशान सिंह (22) निवासी वरनाला और सुखचैन सिंह (26) निवासी भूरा कोहना के रूप में हुई थी। बाद में दोनों भारतीय तस्करों की लाशें कानूनी कार्रवाई पूरी कर घरवालों को सौंप दी गई थी। जबकि पाक तस्करों की पहचान के लिए बीएसएफ अधिकारी पाक रेंजरों से बातचीत कर रहे थे। आज रेंजरों ने लाशें लेने से इंकार कर दिया।
खबरें और भी हैं...