पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये हैं पठानकोट के SP, ऑफिस में महिलाओं से भी मिलते हैं बिना वर्दी पहने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट। ये तस्वीरें पठानकोट के एसपी (डिटेक्टिव ब्रांच) जसपाल सिंह की हैं, जो ऑफिस में वर्दी उतारकर बनियान में बैठे हैं। पगड़ी पहनते हैं, पर उसे भी उल्टी करके टेबल पर रखा है। टेरर अटैक के बाद पठानकोट पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी, इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वे पब्लिक से भी ऐसे ही मिलते हैं...
-इनके दफ्तर के साथियों की मानें तो ये अक्सर वर्दी उतार कर ही अपनी ड्यूटी निभाते नजर आते हैं।
-पब्लिक डीलिंग भी बिना वर्दी करते हैं और महिलाओं से भी ऐसे ही मिलते हैं।
क्या है जिम्मेदारी...
-एसएसपी के बाद जिले में सबसे बड़ी जिम्मेदारी एसपी डिटेक्टिव की होती है।
-जिन पर जिलें की पूरी सुरक्षा का जिम्मा होता हैं।
-पूरे क्राईम को भी एसपी डी ही डील करता है।
कोई शरारत कर गया: एसपी डी
इस संबंधी एसपी डी जसपाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने आॅफिस में शर्ट उतार कर बैठने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। लेकिन जब तस्वीरें दिखाकर बताया गया कि ये वायरल हो चुकी हैं, तो उन्होंने कहा कि कोई शरारत कर गया है। एसएसपी आरके बख्शी से जब इस बारे में पूछा गया तो वह भड़क उठे। उन्होंने कहा बेबजह मामला उछाला जा रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज...
खबरें और भी हैं...