भिखीविंड। गांव कच्चा-पक्कामें चोर रात के समय पंजाब नेशनल बैंक का शटर तोड़कर अंदर लगी एटीएम मशीन को गैस कटर से उखाड़ कर ले गए। मशीन में 2 लाख 59 हजार 300 रुपए कैश था। घटना स्थल पर पहुंची भिखीविंड पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हैरानी यह है कि एटीएम मशीन की कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है। लेकिन फिर भी चोर कितनी आसानी से एटीएम मशीन ही उखाड़ कर ले गए। इससे पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बैंक मैनेजर गुलशन कुमार ने बताया कि घटना का पता चलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे भिखीविंड के डीएसपी गुरचरन सिंह गुराइयां थाना प्रभारी रविशेर सिंह ने कहा कि बैंक के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से चोरों का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल अंजान चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
लापरवाही: रात के समय बैंक में कोई गार्ड नहीं
बैंकके सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि उसकी केवल दिन के समय ही ड्यूटी है रात के समय कोई भी गार्ड बैंक में नहीं होता। इधर घटना स्थल पर पहुंचे बैंक के सीनियर अधिकारी अमरीक सिंह ने कहा कि इसमें बैंक की कोई भी लापरवाही नहीं है। अगर किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।