पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. अफगानी जोड़े को एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना नाम बदल कर पासपोर्ट बनवाया हुआ था और दोनों आस्ट्रेलिया जाने की फिराक में थे। उनकी पहचान हरप्रीत सिंह और मोहनी के रूप में हुई है। उनसे मिले पासपोर्ट में उन्होंने अपना नाम गुरप्रीत और सोहनी लिखाया हुआ है। दोनों ने बताया कि 25 साल पहले अफगानिस्तान से दोनों सरहद पार कर भारत आ गए थे। दोनों ने यहां शादी कर ली। इसके बाद से वह दिल्ली में बस गए। जहां दवाई और परफ्यूम की सप्लाई का काम शुरू कर लिया। दोनों ने नाम बदल कर पासपोर्ट बनवा लिया, ताकि वह आस्ट्रेलिया में सैटल हो सकें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.