पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • After Knocking Police Sand Mafia Stopped Mining

पुलिस की दस्तक के बाद रेत माफिया ने खनन रोका, सभी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन. गांव भलोजला के दरिया में रेत का अवैध खनन करते माफिया पर आखिर पुलिस ने रविवार देर रात को छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक सभी फरार हो गए। पुलिस की दस्तक से सोमवार को पूरा दिन रेत निकालने का काम ठप रहा। पुलिस ने रेत खनन के मामले में जुड़े माफिया के नाम खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिस पर एक-दो दिन तक कार्रवाई हो सकती है। शनिवार को दैनिक भास्कर की टीम ने जब गांव का दौरा किया तो दरिया में कई जगह पर माफिया रेत का खनन कर रहा था।
गांव के लोगों का कहना था कि इस मामले में गांव के करीब 15 लोग माफिया से जुड़े हुए हैं, जबकि 150 लोग रेत निकालने की मजदूरी करते हैं। जब डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल से बात की गई तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था। एसएसपी एमके शर्मा ने भी डीएसपी गोइंदवाल एसएस जौहल के नेतृत्व में पुलिस टीम भेज कर कार्रवाई करने की बात कही थी। माइनिंग अफसर सुरेश सोंधी ने भी 9 लोगों के रेत माफिया से जुड़े होने की लिस्ट पुलिस को सौंप रखी है, लेकिन इसके बावजूद माफिया रविवार के दिन भी रेत निकालने में लगा रहा।
धंधे से जुड़े लोगों के जल्द कार्रवाई की जाएगी: एमके शर्मा, एसएसपी
पुलिस ने दरिया में रेत का अवैध खनन पूरी तरह रोक दिया है। अब पुलिस इस धंधे से जुड़े लोगों के नाम खंगाल रही है, जिनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।