पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Akali Dal Contestant Accused Of Murder Got Arrested

विरोधी की हत्या की थी, अब जाना पड़ा जेलः अकाली उम्मीदवार गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तरनतारन. पुलिस ने पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार सुखराज सिंह की हत्या करने के आरोप में वीरवार को शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार हरचरण सिंह चन्ना को गिरफ्तार किया। चार आरोपी सरपंच सरवन सिंह, सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह और रणबीर सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

एसपी (डी) हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि भग्गूपुर गांव निवासी सुखराज सिंह पट्टी ब्लॉक के यूथ कांग्रेस के प्रधान थे। पंचायत समिति चुनाव में वह कांग्रेस की ओर से नदोहर जोन से उम्मीदवार थे। बुधवार देर शाम वह पिता और परिवार के साथ गुरुद्वारा भाई वीर सिंह में माथा टेककर लौट रहे थे। इसी बीच शिअद उम्मीदवार हरचरण सिंह ने गोली मार दी।