पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amrittsr Are Hungry For Jobs, Punjab News, Crime News

रोजगार के लिए भूख , बेरोजगार रहने से तो मौत अच्छी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर। पावरकॉम के मृतक मुलाजिमों के आश्रित 27 दिन से आमरण अनशन कर रहे मनजिंदर सिंह को लेकर शुक्रवार को बॉर्डर जोन के चीफ इंजीनियर के दफ्तर के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। सुबह 11 से चार बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान एडीशनल चीफ इंजीनियर सतीश कुमार चावला ने प्रदर्शनकारियों को मनाने की काफी कोशिश की।

इसके लिए उन्होंने मुलाजिम आश्रित यूनियन के प्रधान राजकुमार को दफ्तर के अंदर बुलाया, लेकिन वे नौकरी पाने की मांग पर अड़े रहे।उन्होंने मनजिंदर की मां दर्शन कौर को बेटे को अनशन खत्म कर इलाज के लिए तैयार करने की गुजारिश की, लेकिन मां ने बेटे की हालत का वास्ता देकर उसे नौकरी देने की मांग उनके सामने रख दी।

इस दौरान मनजिंदर की हालत बिगड़ गई, इसलिए चावला ने पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। अनशन शुरू करते समय मनजिंदर का वजन 110 किलोग्राम था जो इस वक्त 25 किलोग्राम कम हो गया है।

बेरोजगारी से मौत अच्छी
मृतक कर्मचारियों के आश्रित शुक्रवार सुबह 11 बजे मनजिंदर को लेकर अजनाला रोड स्थित चीफ इंजीनियर के दफ्तर के बाहर पहुंचे। यहां मनजिंदर ने कहा कि बेरोजगार रहने से तो मौत ही अच्छी। बिगड़ी हालत