पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Approval To Fill 581 Positions, 461 And PWD Inspector Will Recruit 120 Clerks, Punjab

581 पद भरने की मंजूरी, 461 इंस्पेक्टर और पीडब्ल्यूडी में 120 क्लर्क होंगे भर्ती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़/लुधियाना। पंजाब कैबिनेट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 461 इंस्पेक्टरों और 120 क्लर्कों की भर्ती समेत कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने डॉ. हरगोबिंद खुराना स्कॉलरशिप योजना को भी मंजूरी दी है जिसके तहत लाभार्थी विद्यार्थी को 2500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 461 इंस्पेक्टरों की भर्ती पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के अधिकार क्षेत्र से निकालकर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से लिखित परीक्षा द्वारा करवाई जाएगी। भर्ती जल्द करने को कहा गया है। ऐसा सार्वजनिक वितरण प्रणाली यकीनी बनाने के लिए यह मंजूरी दी गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग में 120 क्लर्कों को भर्ती करने की मंजूरी दी गई है। यह भर्ती चयन बोर्ड द्वारा की जाएगी।

कैबिनेट ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने वाले पर्वतारोहियों को तीन-तीन लाख देने को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने राज्य में अनुसूचित जातियों की आबादी के अनुसार सालाना योजना में शेड्यूल क्लास सब प्लान बनाने की राशि आरक्षित रखने का भी फैसला किया है।

स्पेशल कंपोनेंट प्लान का कंट्रोल कल्याण विभाग करेगा। मंत्रियों की एक सब कमेटी निगरानी संबंधी ढंग तरीकों को अंतिम रूप देगी।

खालसा विरासत आनंदपुर साहिब के दूसरे पड़ाव के लिए कैबिनेट ने 20 करोड़ रुपए के अपने कोर फंड का उपयोग करने की आज्ञा दी है।

कैबिनेट ने मोहाली जिले के सिसवां और मिर्जापुर डैम में नए बने रिजरवायर को पंजाब फिशरीज रूल्स 1985 के अधिसूचित जल में शामिल करने का फैसला किया है। ऐसे दस रिजरवायर हैं जहां मछली पालन विभाग इनमें मछली पकडऩे के अधिकार खुली बोली के जरिए देता है।

महत्वपूर्ण फैसले और उनके मायने,डॉ. खुराना स्कॉलरशिप

सरकारी और आदर्श स्कूलों के उन विद्यार्थियों जिनके 10वीं में 80 फीसदी अंक आएंगे, को डॉ. हरगोबिंद खुराना पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप देने की योजना 15 अगस्त से शुरू होगी। स्कॉलरशिप 30 हजार रुपए सालाना होगी जो 2500 रुपए महीने के हिसाब से विद्यार्थियों के बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। योजना में आमदनी की कोई सीमा नहीं है। सीनियर सेकेंडरी स्तर तक मिलने वाली इस योजना से सरकार के खजाने पर 15 करोड़ का बोझ पड़ेगा।
मायने त्न सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए यह फैसला कारगर साबित होगा।

नवांशहर अब रोपड़ मंडल में
जिला नवांशहर अब रोपड़ मंडल का हिस्सा होगा। पहले यह जालंधर मंडल का हिस्सा था। बल्कि राज्य सरकार के प्रशासकीय विभागों के साथ उनके तालमेल में भी वृद्धि होगी। नवांशहर पहले ही पुलिस रेंज का हिस्सा है।

मीट का परीक्षण होगा
मीट का परीक्षण करने के लिए जालंधर में रीजनल डिजीज डाइग्नोस्टिक लैब बनाए जाएगी। जिसमें यह पता लगाया जा सकेगा कि यह किस पशु का मीट है। इसके लिए पंजाब गौहत्या रोकथाम एक्ट 1955 में संशोधन को मंजूरी दी गई।

सरकार की इनको भी हरी झंडी
तीन सौ सेवारत और सेवानिवृत अर्ध सैनिक बलों के जवानों को पुलिस के स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट में शामिल करने को मंजूरी।

टैक्स ढांचे को नया रूप देने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी। पेट्रोलियम पदार्थों और ऑटोमोबाइल पर वैट की दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए कमेटी का गठन। मजीठिया की बैठक

कॉलोनियां रेगुलर करने वाला फरमान स्थगित
चंडीगढ़ । पंजाब में कॉलोनियां रेगुलर करने के लिए फीस लगाने वाला फरमान फिलहाल टाल दिया गया है। यह भरोसा राजस्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने मंगलवार को भाजपा के मंत्रियों और सीनियर नेताओं के साथ हुई बैठक में दिया। उधर, व्यापारियों के दबाव और प्रोफेशनल टैक्स पर नाराजगी के कारण कैबिनेट की बैठक में यह एजेंडा नहीं रखा गया। वित्त विभाग ने 4 हजार करोड़ का अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए विभिन्न विभागों से जो प्रस्ताव मांगे हैं उनमें प्रोफेशनल टैक्स लगाना भी शामिल है। भाजपा ने इसका जोरदार विरोध किया है। ई-ट्रिप के कारण पहले ही व्यापारी नाराज हैं और बिजली न आने और वैट रिफंड न करने की वजह से इंडस्ट्री पहले ही तंग हैं।