पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Attack On Lawyer Who Exposed Joshi In Double Vote Case

कैबिनेट मंत्री जोशी के डबल वोट का खुलासा करने वाले वकील पर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी का डबल वोट मामला उजागर कर चर्चा में आए एडवोकेट विनीत महाजन की गाड़ी पर रविवार शाम सात बजे बाइक सवार चार लोगों ने फायरिंग की। एडवोकेट विनीत कश्मीर एवेन्यू से अपनी इनोवा कार में होटल आशीर्वाद आ रहे थे कि पीछे से बाइक पर आए करीब चार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। उनकी सिक्योरिटी ने आरोपियों का पीछा करना चाहा पर वह भाग निकले। दो गोलियां इनोवा की बैक साइड पर लगी हैं। इस बारे में एडवोकेट विनीत ने कहा कि उनकी गाड़ी पर किसने गोली चलाई, इस बारे में फिलहाल वह कुछ नहीं सकते। उन्हें शक है कि जिन लोगों ने पहले दो बार उन पर हमला किया था, उन्हीं ने इस बार भी डराने के लिए यह कार्रवाई की है। ताकि वह कोर्ट में चल रहे केस वापस ले लें। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि 9 मई को भाजपा पार्षद प्रभजीत रटौल ने अपने साथियों के साथ विनीत महाजन पर हमला किया था। इस मामले में हाइकोर्ट की ओर से कड़ा रुख अपनाया गया तो पुलिस ने पार्षद के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। जिसे बाद में स्टेट स्पेशल आप्रेशन सेल ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।