पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Attempted Gang Rape Of Girl Going To School

स्कूल जा रही छात्रा से गैंग रेप का प्रयास, किसी तरह बचकर भागी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुक्तसर. गांव गंदड़ में तीन लड़कों ने स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी युवक 12वीं के छात्र बताए जा रहे हैं।लड़के गहरी धुंध का फायदा उठाते हुए लड़की को खींचकर स्कूल के साथ लगते घर में ले गए। इस दौरान छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली और घर आकर अपने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। थाना लक्खेवाली पुलिस ने छात्रा के बयानों पर तीन लड़कों पर मामला दर्ज किया है।

सभी आरोपी फरार हैं। पीडि़ता के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी गांव के सरकारी हाई स्कूल में कक्षा 8वीं में पढ़ती है। गत 24 जनवरी को सुबह 9.30 बजे गहरी धुंध में वह स्कूल जा रही थी तो रास्ते में गांव के ही तीन युवक उसकी बेटी को खींचकर स्कूल के साथ लगते घर में ले गए। बेटी किसी तरह उनके चंगुल से भागकर घर पहुंची।

स्कूल जा रहे अन्य विद्यार्थियों ने जब उसकी बेटी के बैग को रास्ते में गिरा हुआ देखा तो तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी। उधर, जब स्कूल के अध्यापकों ने भी उसकी बेटी के स्कूल नहीं पहुंचने बात कही तो उनके होश ऊड़ गए। पीडि़ता के पिता ने बताया कि वह अभी तलाश कर ही रहे थे कि करीब 2 घंटे बाद बेहाल अवस्था में उसकी बेटी घर पहुंची और अपनी आप बीती बताई। उधर, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के नेता काका सिंह खुंडेहलाल और सुखचैन सिंह गंदड़ ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर संघर्ष की चेतावनी दी है। जबकि थाना लक्खेवाली प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि मलोट के डीएसपी मनविंदर बीर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने पीडि़ता के सिविल अस्पताल में जाकर बयान दर्ज कर लिए हैं। इस मामले में उन्होंने गांव भूंदड निवासी बलजीत सिंह, गुरलाल सिंह और मनप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वही महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. करनबीर कौर का कहना था कि जांच के लिए रिपोर्ट फोरेंसिक लैब खरड़ भेजी गई है। (जसप्रीत)
सीएम के गृह जिले में हो रहे सितम
उधर, दलित फाउंडेशन दिल्ली-पंजाब के कार्यकर्ता अशोक महिंद्रा ने भी पीडि़त परिवार के साथ मुलाकात करने के बाद कहा कि पंजाब में दलितों के साथ दिन-ब-दिन अत्याचार बढ़ रहा है। सीएम के गृह जिले में भी इन दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस और सख्ती के साथ कार्य करना चाहिए। उनके अनुसार पंजाब सरकार और भारत सरकार को इस बारे में रिपोर्ट भेजने के बाद ही उन्होंने एससी कमिशन के पंजाब के चेयरमैन राजेश बागा को भी मामले की जानकारी दी है। उधर, एससी कमिशन के चेयरमैन राजेश बागा ने भी सीएम के जिले में इस तरह की घटनाओं पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि इस बारे में एडीजीपी (क्राइम) से जांच करवाने के बाद वह खुद मुक्तसर का दौरा करेंगे।